• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में प्लास्टिक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: 1.75 करोड़ की कर चोरी पकड़ी
Image

अलीगढ़ में प्लास्टिक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: 1.75 करोड़ की कर चोरी पकड़ी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। हाममदपुर क्षेत्र की एक प्लास्टिक उत्पाद फैक्ट्री पर टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ की स्पेशल अनुसंधान शाखा की टीम ने फैक्ट्री में 1.75 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला पकड़कर जांच शुरू कर दी है। मौके से करीब 3 करोड़ रुपये के माल को सीज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के कचरे को रीसायकल करके प्लास्टिक दाना तैयार किया जाता है, जो आगे चलकर विभिन्न प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होता है। फैक्ट्री संचालक द्वारा भरे गए रिटर्न और उपलब्ध दस्तावेजों की गहन जांच में यह संदेह पाया गया है कि यहां मासिक कारोबार को छुपाया जा रहा है और दस्तावेजों में दिए गए आंकड़े भ्रामक हो सकते हैं।

इसी संदर्भ में एसआईबी की टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों में दर्ज स्टॉक की तुलना मौके पर पाए गए असली स्टॉक से करने पर भारी अंतर मिला। फैक्ट्री संचालक टीम के कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रारंभिक तौर पर कर चोरी का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top