• Home
  • बिहार
  • PM Modi को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
Image

PM Modi को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025

भागलपुर/पटना, 30 मई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने भागलपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समीर कुमार रंजन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है।

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार, 29 मई को पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक भव्य रोड शो किया। आज यानी शुक्रवार, 30 मई को उनका कार्यक्रम रोहतास के बिक्रमगंज में प्रस्तावित है। इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों को प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर इनपुट मिला, जिसके बाद मामले की जांच तेज कर दी गई।

बुजुर्ग को किया गया था पहले गिरफ्तार, फिर हुआ बड़ा खुलासा
शुरुआती जांच में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मंटू चौधरी नामक एक बुजुर्ग को हिरासत में लिया। लेकिन पूछताछ में सामने आया कि मंटू चौधरी मैट्रिक पास भी नहीं हैं और केवल कीपैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। बुजुर्ग ने बताया कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है और इसके पीछे समीर कुमार रंजन का हाथ है।

VPN से 71 बार एक्टिव हुआ मोबाइल नंबर
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने उस मोबाइल नंबर की पहचान की, जो 71 बार VPN के माध्यम से एक्टिव हुआ था। इसके बाद टीम ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी गांव निवासी समीर कुमार रंजन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने स्वीकार किया अपराध
पूछताछ में समीर कुमार रंजन ने स्वीकार किया कि उसने ही व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने इसके लिए VPN का उपयोग किया था ताकि उसकी पहचान छिपी रहे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपने पटीदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते उसने यह हरकत की।

Releated Posts

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो बंद हो सकता है ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पटना।…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर बवाल, पथराव और फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मुसल्लहपुर हाट इलाके में देर रात बढ़ा तनाव पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

बिहार में कल सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना में होगा भव्य आयोजनबिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा,…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top