• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़:हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आजदी की लड़ाई में योगदान देने वाले पत्रकारों को किया गया नमन
Image

अलीगढ़:हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आजदी की लड़ाई में योगदान देने वाले पत्रकारों को किया गया नमन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 30 मई 2025: जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष, कलेक्ट्रेट अलीगढ़ में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के वीर पत्रकारों और संपादकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजीव रंजन को “आजादी का अमृत महोत्सव” के जिला समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा द्वारा क्रांतिकारी पत्रकारों के दुर्लभ चित्र भेंट किए गए। जिलाधिकारी ने इन चित्रों का लोकार्पण कर उपस्थित जनों को पत्रकारिता के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण कराया।

इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारिता और देशभक्ति के संगम का प्रतीक बने कई महान पत्रकारों को याद किया गया। इनमें विशेष रूप से शामिल रहे:

  • श्री होती लाल वर्मा, “वंदे मातरम” समाचार पत्र के अलीगढ़ संवाददाता, जिन्हें 1908 में काला पानी की सजा दी गई—यह किसी गैर-राजनीतिक व्यक्ति को दी गई पहली सजा मानी जाती है।
  • श्री रमेश चंद्र आर्य, “वीर अर्जुन” के सहायक संपादक, जिन्हें 18 जून 1943 को अलीगढ़ जेल में क्रूर यातनाएं देकर शहीद कर दिया गया।
  • श्री भगवान दास गौतम, क्रांतिकारी पत्रकार और संपादक, जो भगत सिंह के सहयोगी रहे और लाहौर सेंट्रल जेल में उनके साथ निरुद्ध थे। उन्होंने साइमन कमीशन के विरोध में काले झंडे से प्रदर्शन किया था।
  • श्री मदन लाल हितैषी, दैनिक प्रकाश, अलीगढ़ के संपादक, जो स्टेशन बम कांड में शामिल रहे।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हिंदी पत्रकारिता ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को स्वर दिया, बल्कि हमारे पत्रकारों ने अपनी लेखनी और जीवन दोनों राष्ट्र को समर्पित किए। ऐसे पत्रकारों की स्मृतियाँ प्रेरणास्रोत हैं।”

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने जिलाधिकारी एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अलीगढ़ की धरती से भी पत्रकारिता जगत ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब अंग्रेजों की नजरें प्रेस पर थीं, तब सच्ची पत्रकारिता कर देश सेवा करना एक साहसी कदम था। आज के पत्रकारों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।”

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर दिग्विजय सिंह, स्वतंत्रता सेनानी परिजन श्रीमती रजनी तोमर, श्री सुरेश चंद्र शर्मा, श्री बसंत बंसल, श्री धर्मवीर सिंह, श्री कामेश गौतम, श्री प्रशांत हितैषी, श्री मुकेश भारद्वाज, श्री सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, श्री सागर मणि वार्ष्णेय, मोहित कुमार, पौपी कुमार समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त पत्रकार बंधु पंकज धीरज, नीरज शर्मा, देवेंद्र वार्ष्णेय, बीएन शर्मा, राजकुमार, मुकेश कुमार सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, संजीव शर्मा, तथा उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *