• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु मण्डलीय संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
Image

अलीगढ़: दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु मण्डलीय संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 30 मई 2025 — राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार दिव्यांगजन के स्वास्थ्य परीक्षण, इलाज और कॉक्लियर इम्प्लांट जैसी सेवाओं को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार, अलीगढ़ में मंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यालय से नामित नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक श्री अमित कुमार राय ने की।

कार्यक्रम में उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती पारिशा मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री रोहित कुमार तथा ईएनटी सर्जन डॉ. नीरज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री रोहित कुमार ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के अंतर्गत लाभान्वित हुए बच्चों का परिचय कराया तथा उनसे योजना संबंधी अनुभव साझा करने का आग्रह किया। लाभार्थियों व उनके अभिभावकों ने योजना की सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया।

नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार राय ने योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी और लाभार्थियों को नियमित रूप से स्पीच थेरेपी कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी स्थान पर स्पीचथेरेपिस्ट उपलब्ध नहीं हैं, तो लाभार्थी “बचपन डे केयर सेंटर” में कार्यरत स्पीचथेरेपिस्ट की सेवाएं ले सकते हैं।

उपनिदेशक श्रीमती पारिशा मिश्रा ने विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी लाभार्थियों से अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *