• Home
  • आगरा
  • आगरा: सपा कार्यालय की बिजली कटी, 4 लाख का बकाया बिल बना वजह
Image

आगरा: सपा कार्यालय की बिजली कटी, 4 लाख का बकाया बिल बना वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 1 जून 2025

आगरा, उत्तर प्रदेश – समाजवादी पार्टी (सपा) के आगरा स्थित कार्यालय की बिजली काट दी गई है। टोरेंट पावर कंपनी की ओर से की गई इस कार्रवाई का कारण सपा ऑफिस पर चार लाख रुपये से अधिक का बकाया बिजली बिल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं किया गया था, जिसके चलते कंपनी ने कई बार चेतावनी भी दी, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो मजबूरी में कनेक्शन काटने का फैसला लिया गया।

अब हालत यह है कि सपा कार्यकर्ताओं को अंधेरे और भीषण गर्मी में बैठकर बैठकें करनी पड़ रही हैं। न पंखे चल रहे हैं और न ही लाइट। पार्टी कार्यालय में सन्नाटा और अंधेरा पसरा हुआ है।

बकाया बिजली बिल में लगभग दो लाख रुपये की राशि 2010 से पहले की बताई जा रही है, जब यह कनेक्शन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) के अधीन था। सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने सफाई देते हुए कहा कि पुराने बिलों में कुछ गड़बड़ियां थीं, जिन्हें सुधारने की प्रक्रिया चल रही थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बकाया राशि जमा करा दी जाएगी।

सपा सरकार के दौरान भी नहीं हुआ भुगतान

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2012 से 2017 तक के दौरान भी बिजली बिल जमा नहीं किया गया था। टोरेंट पावर के आने के बाद कुछ बिलों का भुगतान किया गया, लेकिन DVVNL का पुराना बकाया जस का तस बना रहा। हाल के महीनों में टोरेंट पावर का भी बिल नहीं भरा गया, जिसके बाद कंपनी ने चार दिन पहले बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

रूटीन प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई: टोरेंट पावर

टोरेंट पावर के उपाध्यक्ष शैलेंद्र देसाई ने बयान देते हुए कहा कि समय पर बिल का भुगतान न होने की वजह से यह एक नियमित प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही बकाया राशि का भुगतान हो जाएगा, कनेक्शन फिर से जोड़ दिया जाएगा।

Releated Posts

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top