• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में टैक्स चोरी की जांच तेज, दो इकाइयों से 23 लाख का सामान जब्त
Image

अलीगढ़ में टैक्स चोरी की जांच तेज, दो इकाइयों से 23 लाख का सामान जब्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 3 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़,। राज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने सोमवार को पला रोड स्थित दो औद्योगिक इकाइयों पर छापेमारी कर करीब 23 लाख रुपये का अवैध माल जब्त किया। यह कार्रवाई सीजीएसटी से मिली सूचना के आधार पर की गई।

पहली कार्रवाई नवकास एंटरप्राइजेज पर की गई, जो एक हार्डवेयर इकाई है। यहां से टीम ने करीब 17 लाख रुपये का अवैध माल सीज किया। जांच में पाया गया कि इस इकाई ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये की फर्जी ITC (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम की है।

दूसरी छापेमारी पला रोड स्थित बालाजी इंडस्ट्रीज पर की गई, जो साइकिल और मोटरसाइकिल के लीवर बनाने का कार्य करती है। इस इकाई की टर्नओवर छिपाने की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। जांच में मौके से 6 लाख रुपये का बिना बिल का माल जब्त किया गया, जबकि यह फर्म साल भर में सिर्फ 5 लाख रुपये का टर्नओवर दिखा रही थी।

एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. अनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर में की गई एक जांच के दौरान नवकास एंटरप्राइजेज का नाम सामने आया था। सूचना मिलते ही अलीगढ़ में कार्रवाई की गई।

दोनों इकाइयों को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में डॉ. अनिल सिंह के साथ सीटीओ सुरेश शर्मा और रवींद्र कुमार भी मौजूद रहे।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *