• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: व्यापारी से मारपीट मामले में सपा पदाधिकारी और समाजसेवी पहुंचे शहर काज़ी से मिलने
Image

अलीगढ़: व्यापारी से मारपीट मामले में सपा पदाधिकारी और समाजसेवी पहुंचे शहर काज़ी से मिलने

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। शहर में व्यापारी से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं समाजसेवी संगठन के प्रतिनिधि शहर काज़ी मुफ्ती खालिद हमीद से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे और घटना पर चिंता जताई।

सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने बताया कि चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी आगे की कार्रवाई ठप पड़ी है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

शहर काज़ी ने कहा कि इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से बात की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने बेगुनाह लोगों को चोट पहुंचाई है, ऐसे में निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह जल्द ही डीआईजी से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीआईजी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग करेगा।

सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को धीमा बताते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर मोहम्मद सगीर, मुफ्ती कासमी, सोहराब कुरैशी, आमिर अहमद, मुईन मोनू, यामीन कुरैशी, अब्दुल मुत्तालिब, आरफीन और हाजी अकरम समेत कई लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top