• Home
  • मुजफ्फरनगर
  • 24 घंटे में मार डालने की धमकी, फिर जहर देकर युवक की हत्या
Image

24 घंटे में मार डालने की धमकी, फिर जहर देकर युवक की हत्या

प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद मोनू की मौत; सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, एक हिरासत में

मुजफ्फरनगर।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिले के मीरापुर कस्बे में प्रेम प्रसंग को लेकर चल रही रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। मोहल्ला सरायगेट निवासी युवक मोनू की कथित तौर पर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात से पहले उसे 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव मीरापुर थाने के मुख्य गेट पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है।

नानखटाई की ठेली पर विवाद, घर पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर मोनू की पड़ोसी हर्ष और उसके भाइयों से नानखटाई की ठेली पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से मोनू के घर पर हमला किया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी।

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर रात आरोपियों ने मोनू को पकड़कर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया और खतौली रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास फेंक दिया। गंभीर हालत में मोनू ने अपनी चचेरी बहन को फोन कर जहर पिलाए जाने की जानकारी दी। उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन और स्थानीय लोग शव लेकर मीरापुर थाने पहुंचे। मुख्य गेट पर शव रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सीओ ऋषिका सिंह, इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और कस्बा इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने परिजनों को समझाया। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी हर्ष के पिता सतीश को हिरासत में लेने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए।

सात नामजद आरोपियों पर हत्या का मुकदमा

मृतक के पिता मुन्ना की तहरीर पर हर्ष, तुषार, मंगलसैन, अक्षय, ललित, चिराग और राजन के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग को विवाद की वजह बताया है। कुछ दिन पहले युवती द्वारा मोनू को कोटद्वार बुलाने और वहां मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है।

#Muzaffarnagar #MurderCase #Meerut #CrimeNews #UttarPradesh

Releated Posts

15 साल जेल, फिर फरारी और अपराध का सिलसिला: मुठभेड़ में खत्म हुआ ‘सत्तू’ का आतंक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चार राज्यों की पुलिस को थी तलाश, नाबालिग के अपहरण मामले में था वांछित…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

सर्वखाप महापंचायत में 11 प्रस्ताव पारित, प्रेम विवाह, लिव-इन और समलैंगिकता का विरोध

मुजफ्फरनगर।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:ऐतिहासिक गांव सोरम में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत के अंतिम दिन समाज में फैली…

ByByHindustan Mirror News Nov 19, 2025

स्कूटी का कटा 20 लाख का चालान, मालिक ने देखा तो उड़े होश…

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब पुलिस ने एक स्कूटी…

ByByHindustan Mirror News Nov 8, 2025

मुजफ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बुजुर्ग को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025 मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर के पास एक…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

मुजफ्फरनगर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा: 15.16 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025 मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना पुलिस ने नकली नोट छापने और सप्लाई करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

बीजेपी नेता संगीत सोम ने उठाए कुर्बानी पर सवाल, कहा- बंद होनी चाहिए यह प्रथा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 5 जून 2025 — भारतीय जनता पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2025

मुजफ्फरनगर: दोस्तों ने ही जिम संचालक को मारी गोली, रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025 मुजफ्फरनगर। जिले के तितावी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली…

ByByHindustan Mirror News May 28, 2025

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर जावेद और राजू की सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025, मुजफ्फरपुर 14 मई 2025:मुजफ्फरपुर/बिहार शहर में मंगलवार की शाम को एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2025

भारत-पाक तनाव के बीच मुजफ्फरनगर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे से हड़कंप, युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10 मई : 2025, मुजफ्फरनगर/लखनऊ | भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उत्तर प्रदेश…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *