• Home
  • नई दिल्ली
  • दिल्ली: सिसोदिया-सत्येंद्र जैन की फिर बढ़ीं मुश्किलें, एसीबी ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भेजा समन
Image

दिल्ली: सिसोदिया-सत्येंद्र जैन की फिर बढ़ीं मुश्किलें, एसीबी ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भेजा समन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्रियों और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को समन जारी किया है। यह कार्रवाई सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित घोटाले को लेकर की गई है।

एसीबी के अनुसार, सत्येंद्र जैन को 6 जून और मनीष सिसोदिया को 9 जून को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह मामला दिल्ली सरकार के कार्यकाल के दौरान स्कूलों में 12,748 कक्षाओं और भवनों के निर्माण में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।

एसीबी की ओर से जारी बयान के अनुसार, 12,748 क्लासरूम्स के निर्माण में करीब 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले का संदेह है। आरोप है कि इस परियोजना के ठेके आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ ठेकेदारों को दिए गए थे। निर्माण कार्यों में भारी लागत वृद्धि, गुणवत्ता में गंभीर कमी और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा न होने जैसे कई अनियमितताएं पाई गई हैं।

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि:

  • निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जबकि भुगतान उच्च गुणवत्ता वाले RCC निर्माण की दर से किया गया।
  • जिन 34 ठेकेदारों को काम सौंपा गया, उनमें से अधिकतर कथित रूप से आम आदमी पार्टी से जुड़े थे।
  • कई स्थानों पर कक्षा का निर्माण नहीं हुआ, फिर भी टॉयलेट आदि को कक्षा दर्शाकर भुगतान किया गया।
  • स्कूलों में जबरन चार-चार शिफ्ट चलवाकर स्कूलों की संख्या को बढ़ाकर दर्शाया गया।

एसीबी का कहना है कि इस कथित भ्रष्टाचार ने ना केवल सरकारी धन की बर्बादी की, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला। मामले में भ्रष्टाचार, वित्तीय गड़बड़ी और पक्षपातपूर्ण ठेका आवंटन जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

भाजपा नेताओं ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला है और तत्काल जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जांच जारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मामले की गंभीरता को देखते हुए इससे जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहा है। आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों तथा ठेकेदारों से पूछताछ की जा सकती है।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

फर्टिलाइजर बना नया जियोपॉलिटिकल हथियार, भारत की खेती पर बढ़ा वैश्विक संकट का साया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन की नीति और पश्चिम एशिया का तनाव बढ़ा रहे चिंता नई…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *