• Home
  • नई दिल्ली
  • पीएम मोदी आज करेंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत, अरावली ग्रीन वॉल परियोजना को भी मिलेगा नया विस्तार
Image

पीएम मोदी आज करेंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत, अरावली ग्रीन वॉल परियोजना को भी मिलेगा नया विस्तार

नई दिल्ली, 5 जून 2025 – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरावली पर्वत श्रृंखला को फिर से हराभरा बनाने की ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ वह बहुचर्चित अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के दूसरे चरण की भी शुरुआत करेंगे। इस जन आंदोलन की नींव पीएम मोदी ने 5 जून 2024 को रखी थी, और अब एक साल के भीतर यह अभियान 109 करोड़ पौधारोपण के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर चुका है।

अरावली ग्रीन वॉल परियोजना को नई ऊर्जा

इस अवसर पर पीएम मोदी दक्षिण दिल्ली के रिज क्षेत्र में पौधारोपण करेंगे, जो अरावली पर्वतमाला का हिस्सा है। यह पर्वतमाला लगभग 700 किलोमीटर लंबी है और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों से होकर गुजरती है। सरकार का उद्देश्य इस पहल के जरिए बंजर होती जा रही अरावली श्रंखला को फिर से हरित बनाना और मरुस्थलीकरण को रोकना है।

29 जिलों में बनेंगी एक हजार नर्सरी

पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना के तहत चार राज्यों के 29 जिलों में लगभग एक हजार नर्सरी विकसित की जाएंगी। इन नर्सरियों के जरिए करोड़ों पौधे तैयार किए जाएंगे जो स्थानीय जैव विविधता को संरक्षित करने में भी सहायक होंगे।

चार राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

इस अभियान की लॉन्चिंग के दौरान दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री भी वर्चुअल या भौतिक रूप से जुड़ेंगे और अपने-अपने राज्यों में पौधारोपण के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

अरावली ग्रीन वॉल: एक रणनीतिक प्रयास

सरकार ने मार्च 2023 में ‘अरावली ग्रीन वॉल’ पहल की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य गुजरात से दिल्ली तक पांच किलोमीटर चौड़ी हरित पट्टी (बफर जोन) विकसित करना है। यह पहल लगभग 64 लाख हेक्टेयर भूमि को कवर करेगी, जिसमें से 42% भूमि बंजर मानी गई है। इस परियोजना के माध्यम से खनन, अतिक्रमण, वन कटाई और चराई जैसी समस्याओं से लड़ने की उम्मीद है।

जैव विविधता का भी संरक्षण

अरावली श्रंखला के भीतर चार बाघ अभयारण्य और 22 वन्यजीव अभयारण्य हैं। पर्यावरणविदों का मानना है कि यह हरित पहल न केवल जलवायु परिवर्तन से लड़ने में सहायक होगी बल्कि वन्य जीवन और पारिस्थितिकी को भी मजबूती देगी।

Releated Posts

मालवीय नगर अग्निकांड: ‘दिल्ली में सब चलता है’ वाले दावे ने खड़े किए बड़े सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: होटल मालिक के बयान से जांच का दायरा बढ़ा नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

पद्म श्री से सम्मानित सिलंबम गुरु के. पजानिवेल ने पीएम मोदी को किया साष्टांग प्रणाम, चर्चा में आया भावुक पल

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

शरीयत और हमारे अस्तित्व पर हमला ,आपात बैठक बुलाने की मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के उपाध्यक्ष उबेदुल्लाह आजमी ने बोर्ड…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार

कपिल मिश्रा बोले—“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”, विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप…

ByByHindustan Mirror News Jan 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top