• Home
  • अलीगढ
  • सांसद सतीश गौतम को एफसीआई का प्रदेश चेयरमैन बनने पर अलीगढ़ में भव्य स्वागत
Image

सांसद सतीश गौतम को एफसीआई का प्रदेश चेयरमैन बनने पर अलीगढ़ में भव्य स्वागत

अलीगढ़, : सांसद सतीश गौतम के भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की प्रदेश परामर्शदात्री समिति के चेयरमैन बनने के बाद बुधवार को जब वह पहली बार दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचे तो शहर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया गया।

विद्या नगर स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, शाल्यराज सिंह, जिला मंत्री अवध सिंह बघेल, मुकेश सिंह, गौरव शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।

नगर पंचायत चंडौस के चेयरमैन मोनू लोधी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पालिका सिंह, चेयरमैन संजय शर्मा, लोढ़ा मंडल अध्यक्ष विक्रांत शर्मा, नानऊ से पूर्व विधायक रामसेवक कटियार, सुभाष शर्मा, संजय शर्मा, राम अवतार शर्मा सहित नगर के प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहे।

सांसद गौतम के स्वागत में निकाली गई भव्य रैली

विद्या नगर से सांसद के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जो रामघाट रोड, सारसौल बायपास, खुर्जा बायपास होते हुए कई क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने ‘सांसद जिंदाबाद’ और ‘एफसीआई चेयरमैन मुबारक हो’ के नारे लगाए।

इस दौरान व्यापारी संगठनों और समाजसेवियों ने भी उनका स्वागत किया। रेलवे रोड, डुबई मार्केट, गांधी आई हॉस्पिटल, कुंजीलाल स्वीट्स सहित कई स्थानों पर फूल बरसाए गए।

सांसद बोले: जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा दायित्व

सांसद सतीश गौतम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एफसीआई जैसे महत्वपूर्ण विभाग में उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अलीगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *