• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी
Image

गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर शनिवार को बदमाशों ने एक युवक को सरेराह गोलियों से भून दिया। मृतक की पहचान भवलिया निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई है, जो बेलीपार थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दिनेश बाइक से घर लौट रहा था, तभी महोब गांव के पास कार सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका। जान बचाने के लिए दिनेश खेत की ओर भागा, लेकिन बदमाशों ने करीब 200 मीटर पीछा कर खेत में ही गोली मार दी।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बेलीपार पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को शव के पास कुछ दूरी पर तमंचा भी मिला। प्रारंभिक जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Releated Posts

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

गोरखपुर में शिक्षक की खुदकुशी, वीडियो और 4 पन्नों के सुसाइड नोट से हड़कंप

16 लाख की ठगी का आरोप, विभागीय प्रताड़ना से थे परेशान हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

गायक बादशाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर महोत्सव 2026 के अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह आज गोरखनाथ मंदिर में…

ByByHindustan Mirror News Jan 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top