• Home
  • मथुरा
  • मथुरा: बकरीद पर गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, गोरक्षक दल और पुलिस में तीखी बहस
Image

मथुरा: बकरीद पर गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, गोरक्षक दल और पुलिस में तीखी बहस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025

मथुरा ।थाना गोवर्धन क्षेत्र के बरसाना मार्ग स्थित ईदगाह के पास बकरीद की देर शाम गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पर बड़ी संख्या में गोरक्षक दल और हिन्दू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ईद के मौके पर गो कटान का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि भीड़ में शामिल लोग पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो उठे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि त्योहार के मौके पर गोतस्कर सक्रिय हो गए हैं और इस घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना स्थल पर एसपी देहात सुरेश चंद रावत, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह सहित कई थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी देहात ने बताया कि मौके से बरामद गोवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा, “इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Releated Posts

चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, वृंदावन में हादसे से मचा हड़कंप

गुरु कृपा कुंज में रहते थे रसिक दुलारी शरण महाराज, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

वृंदावन नाव हादसा: 10 की मौत, 12 लापता; तेज हवा बनी वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसावृंदावन में यमुना नदी में एक नाव पलटने से बड़ा…

ByByHindustan Mirror News Apr 10, 2026

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से बवाल: हादसा या हत्या?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ➤ प्रशासन का दावा: हादसा, हत्या नहींMathura में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

मथुरा में पिता ,बेटियों से करता था दुष्कर्म,तंग बेटे ने की हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किशोर ने अपने पिता की हत्या कर…

ByByHindustan Mirror News Oct 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *