• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: बेटी से मिलने जा रहे दादा-दादी और पोते को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंदा
Image

अलीगढ़: बेटी से मिलने जा रहे दादा-दादी और पोते को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंदा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी राजपाल सिंह (65) शनिवार सुबह अपनी पत्नी मीरा देवी (60) और 8 वर्षीय पोते युवराज सिंह के साथ बाइक से राजस्थान के कुबेर (भरतपुर) में बेटी के घर जा रहे थे। जैसे ही वे मथुरा रोड स्थित ग्राम अयेरा के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि मीरा देवी और मासूम युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। घायल राजपाल को तत्काल जिला अस्पताल मथुरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, आगरा पहुंचने से पहले रास्ते में ही राजपाल ने भी दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही गांव भरतपुर में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव और परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top