• Home
  • Uncategorized
  • टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने की सगाई, लखनऊ में सजी सितारों से भरी शाम
Image

टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने की सगाई, लखनऊ में सजी सितारों से भरी शाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 अलीगढ़

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के होटल सेंट्रम में शनिवार शाम क्रिकेट और राजनीति जगत का अनोखा संगम देखने को मिला। टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने सगाई की रस्म पूरी की। इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने नए रिश्ते की शुरुआत की।

जैसे ही रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई, प्रिया भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। रिंकू ने भी प्रिया का हाथ थामकर अपने जज़्बात जाहिर किए। दोनों ने मंच पर साथ पहुंचकर समारोह की शुरुआत की और बाद में मुस्कराते हुए कैमरों के सामने पोज़ दिए।

इस खास मौके पर खेल और राजनीति जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल सहित कई खिलाड़ियों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद रामगोपाल यादव, जया बच्चन और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी कार्यक्रम में शरीक हुए। कुल मिलाकर करीब 300 मेहमानों ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

सगाई के लिए रिंकू ने मुंबई से विशेष अंगूठी मंगवाई थी, जबकि प्रिया ने कोलकाता के एक डिजाइनर से अपनी रिंग बनवाई। दोनों रिंग्स की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

खास बात यह रही कि सगाई समारोह के लिए मेन्यू भी कपल की पसंद के अनुसार तैयार किया गया था। प्रिया की पसंद का बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल, वहीं रिंकू की पसंद का पनीर टिक्का और मटर मलाई खास तौर पर मेहमानों को परोसे गए।

Releated Posts

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top