• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: भीषण गर्मी में बिजली संकट, कई इलाके अंधेरे में डूबे
Image

अलीगढ़: भीषण गर्मी में बिजली संकट, कई इलाके अंधेरे में डूबे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़ : भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति में खलल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शनिवार की रात से कई इलाकों में 24 घंटे से अधिक समय से बिजली नहीं है, जिससे लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार देर रात 33 केवी सासनीगेट लाइन के जंपर जलने और शांति देवी मंदिर पर 250 केवीए ट्रांसफार्मर का तेल लीक होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के कई मोहल्लों में अब भी लोग बिजली का इंतजार कर रहे हैं।

प्रभावित क्षेत्र:

  • गोपालपुरा फीडर से जुड़ा क्षेत्र, जिसमें मोहनपुरी, जेल रोड, आगरा रोड, जैतपुरा, हरदुआगंज शामिल हैं।
  • जमालपुर होस्पिटल परिसर के पास की कॉलोनियों में भी बिजली गायब रही।
  • बिजलीघर से जुड़ी लाइनें जल जाने और ट्रांसफार्मर लीक होने के कारण फीडर भी बाधित रहा।

बिजली विभाग की प्रतिक्रिया:
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शटडाउन के कारण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। रविवार को दोबारा कार्य शुरू किया गया। लेकिन तकनीकी दिक्कतों और उपकरणों की पुरानी हालत के चलते लाइन चालू नहीं हो सकी।

लोगों की परेशानी:
तेज गर्मी में बिना पंखे व कूलर के लोग बेहाल हैं। पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। टंकी से जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। लोग बर्फ और पानी खरीदने को मजबूर हैं।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top