• Home
  • लखनऊ
  • ‘तारीख पर तारीख’ बंद करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM योगी का अफसरों को अल्टीमेटम
Image

‘तारीख पर तारीख’ बंद करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM योगी का अफसरों को अल्टीमेटम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

राजस्व के पांच साल से पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश, असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के मामलों की दोबारा होगी जांच; जन्माष्टमी और गणेश विसर्जन को लेकर भी प्रशासन अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था, जन शिकायतों के निस्तारण और आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था, नागरिकों की सुरक्षा और जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय करते हुए लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। पुलिस को मवेशी तस्करी और धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में चौबीसों घंटे सतर्क रहने तथा संवेदनशील मामलों में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाओं पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

‘तारीख पर तारीख’ पर सीएम सख्त

राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ‘तारीख पर तारीख’ देने की व्यवस्था खत्म होनी चाहिए। पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जन शिकायतों के गलत या महज खानापूर्ति वाले निस्तारण पर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के मामलों की दोबारा जांच कराने और गलत निस्तारण मिलने पर संबंधित जिले से पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए।

जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में खास तैयारी

जन्माष्टमी को देखते हुए मथुरा-वृंदावन में व्यापक भीड़ नियंत्रण योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बांके बिहारी मंदिर के लिए अलग सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन योजना तैयार होगी। वृंदावन में नया पुलिस सर्कल बनाने तथा मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।

गंभीर अपराधों में 5.1 फीसदी कमी

समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि 13 जुलाई से 23 अगस्त के बीच गंभीर अपराधों में 5.1 प्रतिशत और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 3.9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। मुख्यमंत्री ने जोन और रेंज स्तर पर हर सप्ताह अपराध के आंकड़ों की समीक्षा करने तथा महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

गणेश विसर्जन को लेकर अलर्ट

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई-टेंशन बिजली लाइनों और उफनती नदियों वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है।

#UttarPradesh #YogiAdityanath #LawAndOrder #UPNews #BreakingNews

Releated Posts

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

BJP का सोशल मीडिया प्लान तैयार, ‘नैरेटिव फॉलोअर’ नहीं ‘नैरेटिव सेटर’ बनने की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने पर जोर, बूथ स्तर…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 9, 2026

नदियां उफान पर, गांवों में पानी, यूपी के 19 जिलों में बाढ़ का खतरा

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु के पार; गाजीपुर में 2000 भेड़ों का छह…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *