हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़ के खैर रोड पर नाला और सड़क निर्माण का कार्य जारी है। साथ ही पानी की पाइप लाइन भी डाली जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलसंकट की समस्या झेल रहे लोग अब और भी त्रस्त हैं।
नागरिकों का कहना है कि नगर निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें पाइप लाइन और नाले के साथ-साथ सड़क भी बनाई जा रही है। लेकिन पाइप लाइन के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है और सड़कों की खुदाई से लोगों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।
स्थानीय निवासी रोचक कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की चलते जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है और सड़कों की हालत भी बदतर हो चुकी है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।














