हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़, 09 जून 2025: सहायक निदेशक सेवायोजन ने जानकारी दी है कि आगामी 12 जून को प्रातः 10 बजे से टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई और टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
इस मेले में विजन इंडिया सर्विस नोएडा, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, पोस्टेरिटी प्रा.लि. नोएडा, ईएफएस प्रा.लि. सुडियाल समेत कुल 07 कंपनियां भाग लेंगी, जो लगभग 800 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी।
पदों में सिक्योरिटी सर्विस, मार्केटिंग, अकाउंटेंट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाइजर, सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज, टेलीकालर आदि शामिल हैं। चयन के लिए हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए, एमबीए योग्यताधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे।
इच्छुक उम्मीदवारों को rojgaarsangam.up.gov.in एवं www.ncs.gov.in पोर्टलों पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। केवल पंजीकृत अभ्यर्थी ही मेले में भाग ले सकेंगे।
मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी पंजीयन कार्ड (एक्स-10), शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, फोटो आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अपना रिज्यूमे साथ लाना न भूलें। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है। किसी भी जानकारी या समस्या के लिए सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।














