हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़: मूसूपुर जलाल गांव की गोशाला में बदइंतजामी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गोशाला में मृत गायों की संख्या और अव्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों ने नाराज़गी जताई। इसी को देखते हुए प्रशासन ने कदम उठाते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंवर कुमार को गोशाला की जिम्मेदारी सौंपी है।
राजकुमार भारद्वाज ने गोशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं को उजागर करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि गोशाला में मृत पशु लंबे समय से पड़े हैं और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
निरीक्षण के समय गोशाला की स्थिति देखकर मौजूद लोगों ने भी चिंता जताई और सुधार की मांग की। इस दौरान अशोक कुमार दिवाकर, रामनिवास शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।














