• Home
  • मथुरा
  • मथुरा: पंजाब में बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 36 लाख लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Image

मथुरा: पंजाब में बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 36 लाख लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025

मथुरा। पंजाब के कपूरथला जिले में 30 मई को एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े हुए 36 लाख की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मथुरा पुलिस ने हाईवे स्थित नए बस स्टैंड के पास से दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो लाख दो हजार रुपये नकद, लूट के पांच मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना 30 मई को थाना मेटियाना क्षेत्र के गांव रिहानजट्टा स्थित एचडीएफसी बैंक में हुई थी, जहां तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 36 लाख रुपये की लूट की थी। आरोपियों ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी लूट लिए थे। इस मामले में कपूरथला के थाना रावलपिंडी में एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस की जांच में पता चला कि लूट में शामिल बदमाश मथुरा में छिपे हुए हैं। इस पर पंजाब पुलिस ने मथुरा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोविंद नगर थाना पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे स्थित नए बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नवजोत सिंह (निवासी गांव कहालवां, थाना करतार, जिला जालंधर) और जोवार सिंह (निवासी गांव धालीवाल कदीयान, थाना लम्डा, जिला जालंधर) के रूप में हुई है।

इस लूटकांड में शामिल तीसरे आरोपी गुरमिंदर सिंह को पहले ही पंजाब पुलिस द्वारा 7 जून को जालंधर से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर शेष लूट की रकम और अन्य साजिशकर्ताओं की जानकारी जुटा रही है।

मुख्य बरामदगी:

  • नकद ₹2,02,000
  • 5 मोबाइल फोन
  • एक कार

इस सफलता को पुलिस ने पंजाब और उत्तर प्रदेश की संयुक्त कार्रवाई का परिणाम बताया है।

Releated Posts

मथुरा में पिता ,बेटियों से करता था दुष्कर्म,तंग बेटे ने की हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किशोर ने अपने पिता की हत्या कर…

ByByHindustan Mirror News Oct 27, 2025

मथुरा-दिल्ली रेल ट्रैक हादसे के 24 घंटे बाद भी संचालन पूरी तरह बहाल नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा: कोयला लदी मालगाड़ी के बेपटरी होने के 24 घंटे बाद भी मथुरा-दिल्ली रेल रूट…

ByByHindustan Mirror News Oct 23, 2025

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, स्वास्थ्य बिगड़ा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा। प्रसिद्ध राधावल्लभी संत प्रेमानंद महाराज जी पिछले चार दिनों से अपनी नियमित पदयात्रा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2025

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव: VIP पर्ची खत्म, दर्शन का समय बढ़ा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top