• Home
  • प्रयागराज
  • संगम स्नान को आए श्रद्धालुओं से भरी पिकप पलटी, 18 घायल — 3 की हालत नाजुक
Image

संगम स्नान को आए श्रद्धालुओं से भरी पिकप पलटी, 18 घायल — 3 की हालत नाजुक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शुक्रवार13 जून 2025

प्रयागराज। संगम स्नान के लिए मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं से भरी पिकप शुक्रवार सुबह परेड मैदान स्थित काली सड़क के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से 25 लोग गुरुवार देर रात पिकप वाहन में सवार होकर संगम स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुए थे। शुक्रवार सुबह परेड मैदान के समीप काली सड़क के पास पहुंचते ही वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और पिकप पलट गई। हादसे में छह श्रद्धालु वाहन के नीचे दब गए, जबकि अन्य सड़क पर इधर-उधर गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में दारागंज पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। घायलों में पिकप चालक भी शामिल है। अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायलों में शामिल लोगों के नाम इस प्रकार हैं: जगदीश, लेखराज, बागचंद्र, चिंटू पाल, घनश्याम पाल, धारू पाल, भागीरथ, गौरव, संजीव, मनीष, बीएन पाल, रोहित, गयादीन, मुकेश व एक अन्य अज्ञात।

Releated Posts

पति की मौत के बाद विधवा ने बच्चा गोद लिया तो पति की संपत्ति में मिलेगा हक ? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट ने कहा- विधवा द्वारा गोद लिया गया बच्चा मृतक पति का भी माना…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले कांग्रेस में घमासान, तैयारी बैठक में मंच पर भिड़े कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :8 अगस्त को ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने डेढ़ लाख छात्रों…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज को AIIMS जैसी सुविधाएं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और नए अस्पतालों के निर्माण की…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

हिंदी शॉर्टहैंड भर्ती का चौंकाने वाला परिणाम, 331 पदों पर एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ चयनित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा में सभी उम्मीदवार असफल, सभी पद अगली भर्ती के लिए किए गए…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *