• Home
  • प्रयागराज
  • करछना हिंसा: छह और आरोपी जेल भेजे गए, भीम आर्मी के नेता अब भी फरार
Image

करछना हिंसा: छह और आरोपी जेल भेजे गए, भीम आर्मी के नेता अब भी फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 03 जुलाई 2025

प्रयागराज/करछना। करछना में रविवार को हुए उपद्रव के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को पुलिस ने छह और आरोपियों — रंजीत, संजय, दीपक, ज्ञान, रविंद्र और शेषमणि — को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस हिंसा के मुख्य आरोपियों में शामिल भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष अभय सिंह उर्फ सोनू और उपाध्यक्ष प्रतीक देव वर्मन अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, मगर अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल, CCTV से पहचान जारी
घटना के बाद से क्षेत्र में माहौल शांत है, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान एहतियातन तैनात हैं। पुलिस उपद्रव में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है।

रविवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने के बाद करछना में हिंसा भड़क उठी थी। समर्थकों ने पथराव किया, पुलिस और राहगीरों पर हमला किया और कई दुकानों, वाहनों में तोड़फोड़ की थी। कई गाड़ियों को आग लगा दी गई थी, और पुलिस के वाहनों से सामान भी लूट लिया गया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और आम नागरिक घायल हुए थे।

तीन दिनों में 90 से अधिक गिरफ्तारियां
थाना प्रभारी करछना की तहरीर पर इस मामले में कई नामजद और 600 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक पुलिस ने सोमवार को 74, मंगलवार को 10 और बुधवार को 6 अभियुक्तों को जेल भेजा है।

भीम आर्मी पर साजिश के आरोप
बहुजन जनता दल के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद युवाओं को भड़काकर उन्हें हिंसक बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “जो प्रदर्शन शांतिपूर्वक होना था, उसे जानबूझकर उग्र कर हिंसा की ओर मोड़ा गया।

Releated Posts

पति की मौत के बाद विधवा ने बच्चा गोद लिया तो पति की संपत्ति में मिलेगा हक ? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट ने कहा- विधवा द्वारा गोद लिया गया बच्चा मृतक पति का भी माना…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले कांग्रेस में घमासान, तैयारी बैठक में मंच पर भिड़े कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :8 अगस्त को ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने डेढ़ लाख छात्रों…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज को AIIMS जैसी सुविधाएं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और नए अस्पतालों के निर्माण की…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

हिंदी शॉर्टहैंड भर्ती का चौंकाने वाला परिणाम, 331 पदों पर एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ चयनित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा में सभी उम्मीदवार असफल, सभी पद अगली भर्ती के लिए किए गए…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *