• Home
  • नई दिल्ली
  • ईरान हवाई क्षेत्र बंद होने से एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित, कई फ्लाइट्स डायवर्ट
Image

ईरान हवाई क्षेत्र बंद होने से एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित, कई फ्लाइट्स डायवर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शुक्रवार13 जून 2025

नई दिल्ली, 13 जून 2025: ईरान में बढ़ते तनाव और वहां के हवाई क्षेत्र के अचानक बंद होने के कारण एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया है या उन्हें उनके मूल स्थान पर वापस भेजा गया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, एयर इंडिया ने तत्काल प्रभाव से कई उड़ानों के मार्ग में बदलाव किए हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें।

प्रभावित उड़ानों की सूची इस प्रकार है:

  • AI 130 (लंदन हीथ्रो से मुंबई): वियना डायवर्ट
  • AI 102 (न्यूयॉर्क से दिल्ली): शारजाह डायवर्ट
  • AI 116 (न्यूयॉर्क से मुंबई): जेद्दाह डायवर्ट
  • AI 2018 (लंदन हीथ्रो से दिल्ली): मुंबई डायवर्ट
  • AI 129 (मुंबई से लंदन हीथ्रो): मुंबई वापस
  • AI 119 (मुंबई से न्यूयॉर्क): मुंबई वापस
  • AI 103 (दिल्ली से वाशिंगटन): दिल्ली वापस
  • AI 106 (न्यूयॉर्क से दिल्ली): दिल्ली वापस
  • AI 188 (वैंकूवर से दिल्ली): जेद्दाह डायवर्ट
  • AI 101 (दिल्ली से न्यूयॉर्क): फ्रैंकफर्ट/मिलान डायवर्ट
  • AI 126 (शिकागो से दिल्ली): जेद्दाह डायवर्ट
  • AI 132 (लंदन हीथ्रो से बेंगलुरु): शारजाह डायवर्ट
  • AI 2016 (लंदन हीथ्रो से दिल्ली): वियना डायवर्ट
  • AI 104 (वाशिंगटन से दिल्ली): वियना डायवर्ट
  • AI 190 (टोरंटो से दिल्ली): फ्रैंकफर्ट डायवर्ट
  • AI 189 (दिल्ली से टोरंटो): दिल्ली वापस

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं,

दिल्ली हवाई अड्डे ने भी एक सलाह जारी की है, जिसमें यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें

Releated Posts

उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार

कपिल मिश्रा बोले—“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”, विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप…

ByByHindustan Mirror News Jan 6, 2026

संविधान दिवस : बच्चों में संवैधानिक मूल्यों का अनुप्राणन और सभ्य-समतावादी समाज का निर्माण

भारत का संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक आत्मा, आकांक्षा और आदर्शों का जीवित…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

सऊदी अरब में दर्दनाक बस हादसा: 42 भारतीयों की जलकर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। सऊदी अरब में सोमवार को हुए एक भयावह सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Nov 17, 2025

📰 हमास की बर्बरता : गाज़ा में अपने ही नागरिकों की पब्लिक एक्सीक्यूशन!

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़, अंतरराष्ट्रीय डेस्क |गाज़ा पट्टी में सीजफायर के बाद शांति की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top