• Home
  • नई दिल्ली
  • सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वास्थ्य में सुधार
Image

सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वास्थ्य में सुधार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025

नई दिल्ली – कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी को इलाज के बाद गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें बीते 15 जून को पेट संबंधी संक्रमण (एब्डोमिनल इंफेक्शन) की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सोनिया गांधी की सेहत में अब काफी सुधार है और उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर एक विशेष आहार (स्पेसिफिक डाइट) पर रखा गया है। फिलहाल उनकी सेहत को कुछ और दिनों तक मॉनिटर किया जाएगा।

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने जानकारी दी, “इलाज के बाद श्रीमती सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार देखा गया है। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कंज़र्वेटिव ट्रीटमेंट दिया गया है। आगे की देखभाल घर पर की जाएगी।”

डॉ. एस. नंदी और डॉ. अमिताभ यादव सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख में तैनात रही। अस्पताल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सोनिया गांधी की छुट्टी की कोई निश्चित तारीख पहले से तय नहीं थी, लेकिन सुधार को देखते हुए उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गौरतलब है कि इससे पहले, 7 जून को सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रूटीन हेल्थ चेकअप भी कराया था।

कांग्रेस पार्टी या उनके परिवार की ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

Releated Posts

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल में बढ़ेगी बारिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगले 3-4 दिनों में कई राज्यों में मानसून करेगा तेजी से प्रगति नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

यूपी में हीटवेव का अलर्ट, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें आज का मौसम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसून की रफ्तार तेज, कई राज्यों में बारिश के आसार नई दिल्ली। देशभर में…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक और सरकारी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ईमेल से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

मालवीय नगर अग्निकांड: ‘दिल्ली में सब चलता है’ वाले दावे ने खड़े किए बड़े सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: होटल मालिक के बयान से जांच का दायरा बढ़ा नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top