• Home
  • Delhi
  • सांसद ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन, चित्र पर किया माल्यार्पण
Image

सांसद ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन, चित्र पर किया माल्यार्पण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशिअलीगढ़ में भी हुआ लाइव प्रसारण

मासांसद ने स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का किया शुभारंभ

अलीगढ़ 29 अगस्त 2025  हॉकी के जादूगर पद्म विभूषण मेजर ध्यानचंद जी की 120 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने राजधानी लखनऊ स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर का सजीव प्रसारण महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, जहाँ खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सांसद ने किया खेलों का शुभारंभ

मा0 सांसद श्री सतीश कुमार गौतम ने हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाना खिलाड़ियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्टेडियम का संचालन नियमों के अनुरूप और सुचारु ढंग से किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय गौरव का आधार हैं। मेजर ध्यानचंद जी ने विश्व स्तर पर भारत और हॉकी को नई पहचान दी।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मेजर ध्यानचंद को किया नमन

मा0 सांसद श्री सतीश कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, एडी सूचना संदीप कुमार सहित शौकत अली, संगीता सिंह, मीनाक्षी रानी गौड़, मुकेश सिंह और लवली चौधरी ने मार्ल्यापण कर मेजर ध्यानचंद को नमन किया। ओलंपिक संघ की ओर से भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी उपस्थितों ने फिट इंडिया शपथ ली।

मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व पर हुई चर्चा

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मजहर उल कमर ने मेजर ध्यानचंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेजर साहब ने अपने अद्भुत खेल कौशल से भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने कहा कि मेजर साहब का जन्म आज ही के दिन 1905 में प्रयागराज में हुआ था। सेना में भर्ती के उपरांत ही उन्होंने खेलना शुरू किया और ऐसा खेले कि भारत की झोली में 07 ओलंपिक स्वर्ण पदक भर दिए और साथ 400 अन्तर्राष्ट्रीय गोल के साथ लगभग 1000 गोल कर हॉकी के जादूगर कहलाए।

Releated Posts

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर PM मोदी बोले— ‘पेपर माफिया को नहीं छोड़ेंगे’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :PM मोदी बोले— ‘पेपर माफिया को नहीं छोड़ेंगे’, 10 साल तक की जेल और 10…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top