• Home
  • नई दिल्ली
  • दिल्ली: रिठाला में बहुमंजिला फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत
Image

दिल्ली: रिठाला में बहुमंजिला फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में मंगलवार की शाम एक बहुमंजिला फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक फैल गया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, आग लगने की सूचना उन्हें शाम 7 बजकर 25 मिनट पर मिली, जिसके बाद 16 दमकल गाड़ियाँ मौके पर रवाना की गईं। ऑपरेशन का नेतृत्व एडीओ अजय शर्मा कर रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

जेसीबी मशीन से दीवार तोड़कर बचाव कार्य

आग पर काबू पाने में आ रही दिक्कतों के चलते फैक्ट्री की दीवार को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ा जा रहा है, ताकि दूसरी ओर से भी पानी की बौछार की जा सके। राहत और बचाव कार्यों में दमकल विभाग पूरी तरह सक्रिय है।

कारण अब तक अज्ञात

अब तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की टीमें आग पर नियंत्रण के साथ-साथ स्थिति की जांच में भी जुटी हैं। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Releated Posts

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

फर्टिलाइजर बना नया जियोपॉलिटिकल हथियार, भारत की खेती पर बढ़ा वैश्विक संकट का साया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन की नीति और पश्चिम एशिया का तनाव बढ़ा रहे चिंता नई…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

CSAM और डीपफेक कंटेंट पर मेटा की बड़ी स्वीकारोक्ति, मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्लेटफॉर्म संचालन की गलतियों पर जताया खेद, पीएम मोदी का वीडियो हटने के विवाद…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *