• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: OBC छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 2 जुलाई से शुरू
Image

अलीगढ़: OBC छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 2 जुलाई से शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 27 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11 से ऊपर) छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत पात्र छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

वहीं, शिक्षण संस्थानों को 3 जुलाई से 6 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं अग्रसारण करना होगा।

उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और समय सारिणी उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल scholarship.up.gov.in पर उपलब्ध हैं।

सहायता के लिए संपर्क करें:
अधिक जानकारी के लिए छात्र एवं अभिभावक विकास भवन, कमरा नंबर-07, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, अलीगढ़ में किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *