• Home
  • Delhi
  • सीएम योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को अलीगढ़ आएंगे, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Image

सीएम योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को अलीगढ़ आएंगे, तैयारियों में जुटा प्रशासन

अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 7 दिसंबर को अलीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सीएम पहले कलक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के करीब 150 जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में विकास कार्यों, एसआईआर और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। खास बात यह है कि इस बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल नहीं होंगे।

सीएम योगी हवाई मार्ग से अलीगढ़ आएंगे और उनका हेलीकॉप्टर एएमयू के पवेलियन ग्राउंड पर उतरेगा। सिविल लाइन, आईटीआई रोड और क्वार्सी क्षेत्र में सड़कों की खुदाई और फ्लाईओवर निर्माण कार्यों के कारण धनीपुर एयरपोर्ट और आईटीआई ग्राउंड का विकल्प छोड़ दिया गया है। इसलिए एएमयू पवेलियन को ही अस्थायी हैलीपेड बनाया जा रहा है। शुक्रवार को पूरा प्रशासनिक अमला सभागार और परिसर को दुरुस्त कराने में जुटा रहा।

कलक्ट्रेट बैठक के बाद सीएम का काफिला सड़क मार्ग से वापस पवेलियन हैलीपेड पहुंचेगा। यहां से वह छेरत स्थित प्रिंस पैलेस जाएंगे, जहां बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह के बेटे हिमांशु सिंह के तिलक समारोह में शामिल होंगे। जिलाधिकारी संजीव रंजन, एसएसपी नीरज जादौन, बरौली विधायक जयवीर सिंह और अन्य अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

डीएम संजीव रंजन के अनुसार, “सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल अभी नहीं मिला है, लेकिन तैयारियां तेज कर दी गई हैं।”

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *