• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: 27 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में मुकदमा दर्ज,
Image

अलीगढ़: 27 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में मुकदमा दर्ज,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज,28 जून 2025

अलीगढ़,
राज्यकर विभाग की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) की सतर्कता के चलते अलीगढ़ में एक बड़ी टैक्स चोरी और फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। 27.10 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जारी करने के मामले में स्वर्ण जयंती नगर स्थित एवन सर्विसेज नामक फर्म के खिलाफ थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

फूड सेक्टर की आड़ में किया स्टील कारोबार
जानकारी के अनुसार, उक्त फर्म को फरवरी माह में खाद्य क्षेत्र (फूड सेक्टर) से संबंधित व्यवसाय के लिए पंजीकृत कराया गया था। लेकिन जांच में यह सामने आया कि फर्म ने फूड कारोबार की जगह लखनऊ स्थित एक अन्य फर्म को आयरन और स्टील से संबंधित 27.10 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जारी किए।

जब एसआईबी की टीम ने एवन सर्विसेज की भौतिक जांच की, तो पंजीकृत पते पर कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं पाई गई। वहां सिर्फ एक आवासीय मकान मिला, जिससे फर्म की वास्तविकता पर सवाल खड़े हो गए।

8.97 करोड़ का बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट ट्रांसफर
एसआईबी की संयुक्त आयुक्त रश्मि सिंह की निगरानी में मामले की बारीकी से जांच की गई। जांच में पता चला कि इस फर्जी फर्म ने 8.97 करोड़ रुपये का बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) अन्य फर्मों को ट्रांसफर किया है।

इसके बाद विभाग ने एसजीएसटी को पत्र भेजकर फर्म का पंजीकरण रद्द करने की अनुशंसा की है।

अन्य बोगस फर्में भी जांच के घेरे में
यह अकेला मामला नहीं है। विभाग ने हाल ही में करीब 500 संदिग्ध फर्मों को नोटिस जारी किए हैं। इन फर्मों के रिकॉर्ड की दोबारा जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद और भी बड़े फर्जीवाड़ों का खुलासा हो सकता है।
एसआईबी की इस कार्रवाई ने टैक्स चोरी करने वाली फर्जी फर्मों के खिलाफ एक सख्त संदेश दिया है। विभाग अब अन्य संदिग्ध फर्मों पर भी कड़ी नजर रखे हुए है और आगे की जांच जारी है।

Releated Posts

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *