• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, 9 मजदूर लापता; सर्च ऑपरेशन जारी
Image

उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, 9 मजदूर लापता; सर्च ऑपरेशन जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025

उत्तरकाशी/उत्तराखंड – उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तहसील क्षेत्र में शनिवार देर रात सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना में बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश और भूस्खलन की चपेट में आए श्रमिक शिविर से 8-9 मजदूर लापता हो गए हैं। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

नेपाल मूल के श्रमिक लापता

स्थानीय प्रशासन के अनुसार श्रमिक शिविर में घटना के वक्त करीब 19 मजदूर मौजूद थे। जिनमें से 9 के लापता होने की पुष्टि हुई है। सभी मजदूर नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा जारी नामों की सूची इस प्रकार है:

  1. दूजे लाल (55)
  2. केवल थापा (43)
  3. रोशन चौधरी (40)
  4. विमला धामी (36)
  5. मनीष धामी (40)
  6. कालूराम चौधरी (55)
  7. बाबी (38)
  8. प्रिंस (20)
  9. छोटू (22)

राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, चारधाम यात्रा प्रभावित

बादल फटने और लगातार बारिश के चलते यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से – जैसे पालीगाड़, कुथनौर, झाझरगाड, नेताला, बिशनपुर, लालढांग और नालूणा – भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। इससे चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कुथनौर में खेतों को नुकसान

वहीं, कुथनौर गांव में अतिवृष्टि के कारण कृषि भूमि क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। हालांकि वहां कोई जन या पशु हानि नहीं हुई है और वर्तमान में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में केवल अस्थायी ट्रीटमेंट कर खानापूर्ति की जा रही है। शुक्रवार रात से हुई भारी बारिश ने हाल में किए गए ट्रीटमेंट कार्य की पोल खोल दी, जिससे कई हिस्सों में मलबा गिरा और सड़कें दुबारा अवरुद्ध हो गईं।

डीएम ने दी जानकारी

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना में सर्च अभियान जारी है और मौके पर सभी आवश्यक राहत टीमें तैनात हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के बाधित हिस्सों की मरम्मत के लिए एनएच विभाग को सूचना दे दी गई है।

Releated Posts

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

1 मार्च से बंद हो जाएगा WhatsApp? SIM-Binding नियम पर सरकार सख्त, करोड़ों यूजर्स पर असर संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सरकार का साफ रुख: एक्टिव SIM से जुड़ा रहेगा अकाउंट 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

केदारनाथ धाम में इस बार मोबाइल-कैमरा बैन, रील्स बनाने पर लगेगा भारी जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पवित्रता और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने का फैसलारुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा और…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

डॉ. अर्पणा सिंह बनीं एबीवीपी उत्तराखंड की प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख

देहरादून | संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत के 26वें प्रांत अधिवेशन में डॉ. अर्पणा सिंह को प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख का…

ByByHindustan Mirror News Jan 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top