• Home
  • Uncategorized
  • आज कैबिनेट बैठक में बदल सकते हैं भवन निर्माण के नियम, व्यापारियों को राहत के संकेत
Image

आज कैबिनेट बैठक में बदल सकते हैं भवन निर्माण के नियम, व्यापारियों को राहत के संकेत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 03 जुलाई 2025

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें शहरी विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। खासतौर पर भवन विकास उपविधियों में संशोधन कर नागरिकों को मकान के साथ दुकान बनाने की सुविधा देने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

प्रस्तावित संशोधन के तहत अब 90 वर्गमीटर के भूखंड पर दुकान निर्माण की अनुमति दी जा सकती है। साथ ही सड़क की चौड़ाई में न्यूनतम 9 से 10 मीटर तक की छूट देने का भी प्रावधान किया गया है। 12 मीटर चौड़ी सड़क वाले भूखंडों पर व्यावसायिक इस्तेमाल की मंजूरी दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त पार्किंग के लिए भी विशेष सुविधा देने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।

बैठक में यह भी प्रस्तावित है कि मकानों के बेसमेंट का उपयोग भी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा सके। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय मंत्रियों के सुझावों के आधार पर ही लिया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में लखनऊ के जेपीएनआईसी (जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर) के संचालन से संबंधित प्रस्ताव भी लाया जाएगा। प्रस्ताव है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को इस केंद्र के संचालन के लिए अधिकृत किया जाए, ताकि वह इसका संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर कर सके।

Releated Posts

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

IND vs SA: वनडे सीरीज में कौन होगा कप्तान? गुवाहाटी में आज चयन समिति करेगी ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के छात्र कृष गुप्ता ने नीट 2025 में रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल (बैच 2023-24) के मेधावी छात्र कृष गुप्ता ने NEET 2025…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top