• Home
  • अलीगढ
  • 9 जुलाई से शुरू होगा विटामिन-ए खुराक अभियान, 5 लाख बच्चों को लाभ
Image

9 जुलाई से शुरू होगा विटामिन-ए खुराक अभियान, 5 लाख बच्चों को लाभ

हिन्दुस्तान मिरर | 7 जुलाई 2025

अलीगढ़, 07 जुलाई 2025 जिले में 9 जुलाई से 9 अगस्त तक 9 माह से 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नीरज त्यागी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, बाल विकास, स्वास्थ्य और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

सीएमओ डॉ. त्यागी ने अभियान को पूर्ण गंभीरता के साथ संचालित करने और जिले के लक्षित 5 लाख से अधिक बच्चों तक विटामिन-ए की खुराक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विटामिन-ए की कमी से बच्चों में रतौंधी, पूर्ण अंधता और कुपोषण की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए यह खुराक अत्यंत आवश्यक है। यह खुराक बच्चों को उनकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।

अभियान के तहत विटामिन-ए की खुराक आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और नियमित टीकाकरण सत्र स्थलों पर पिलाई जाएगी। खुराक दो चरणों में छह-छह माह के अंतराल पर दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि एएनएम की जिम्मेदारी होगी कि वे केंद्रों पर उपस्थित होकर बच्चों को सुरक्षित रूप से खुराक दें। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक सहभागिता और जनजागरूकता पर भी विशेष बल देने का निर्णय लिया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विटामिन-ए की सुरक्षित डोज़ की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और इसकी निगरानी भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

बिजनौर में RSS नेता के घर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट से तनाव; दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: धामपुर में तड़के हुई घटना से इलाके में मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top