• Home
  • अलीगढ
  • मण्डलीय पेंशन अदालत 29 जुलाई को अलीगढ़ में आयोजित होगी
Image

मण्डलीय पेंशन अदालत 29 जुलाई को अलीगढ़ में आयोजित होगी


15 जुलाई तक भेजें आवेदन, सेवानिवृत्त कर्मचारी उठा सकते हैं लाभ

अलीगढ़, 08 जुलाई 2025 : पेंशन से संबंधित मामलों की सुनवाई और समाधान के उद्देश्य से मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन 29 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे से कमिश्नरी सभागार, अलीगढ़ में किया जाएगा। इस अदालत की अध्यक्षता अलीगढ़ मण्डल की आयुक्त संगीता सिंह करेंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा मण्डल महिमा चंद ने बताया कि पेंशन अदालत में वे सभी पेंशनर या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भाग ले सकते हैं, जिनके पेंशन संबंधी मामले अब तक लंबित हैं या जिनके समाधान की आवश्यकता है।

पेंशन अदालत में प्रकरण प्रस्तुत करने के लिए पेंशनर को 15 जुलाई 2025 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन दस्ती रूप में या पंजीकृत डाक द्वारा निम्नलिखित पते पर भेजे जा सकते हैं:
कार्यालय अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा/अलीगढ़ मण्डल, जिलाधिकारी प्रांगण, एम. जी. रोड, आगरा।

आवेदन पत्र का प्रारूप मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालयों (अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज) और अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, आगरा कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति यह प्रारूप पेंशन निदेशालय की वेबसाइट www.pensiondirectorate.up.nic.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

महिमा चंद ने सभी पेंशनरों और सेवानिवृत्त कर्मियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने लम्बित पेंशन प्रकरणों को समाधान हेतु समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें। यह पहल पेंशनभोगियों को त्वरित न्याय और सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Releated Posts

कैंसर के इलाज में नई उम्मीद: भारत में लॉन्च हुई 2.15 लाख रुपये की टैनस्ट्राइव दवा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : RET जीन म्यूटेशन वाले मरीजों के लिए लक्षित उपचार, विशेषज्ञों ने बताया आधुनिक कैंसर…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

2027 के रण की तैयारी: भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, ओबीसी नेताओं को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

छह महीने बाद पंकज चौधरी ने घोषित की नई टीम उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और अनुकल्प मिश्रा समेत 8 पर FIR, ट्रस्ट ने खुद दर्ज कराया केस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एसआईटी रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू हुई पूछताछ…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top