• Home
  • अलीगढ
  • जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बरौली में तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस किए निलंबित
Image

जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बरौली में तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस किए निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज,9 जुलाई 2025

टैगिंग एवं ओवर रेटिंग पर की जाएगी कठोर कार्रवाई

अलीगढ़ 09 जुलाई 2025 : जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा बुधवार को जवॉ एवं बरौली क्षेत्र में उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मै0 शर्मा एग्रो ऐजेन्सी बरौली के द्वारा दुकान बन्द करके जाना, मै0 जय अम्बे खाद भण्डार, बरौली के द्वारा दुकान बन्द करके जाना एवं मै0 रघुवंशी खाद भण्डार, बरौली के फर्म सम्बन्धी अभिलेख अपूर्ण पाये गये।

       उक्त स्थिति के दृष्टिगत जिला रखते हुये जिला कृषि अधिकारी द्वारा उर्वरक नियत्रंण आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से उक्त तीनों फर्म के उर्वरक प्राधिकार पत्र को निलम्बित करते हुये फर्म की बिक्री प्रतिबन्धित कर दी गयी। उन्होंने जिले के सभी थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को सचेत किया है कि कृषकों को किसी भी प्रकार की टैगिंग व अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने की शिकायत संज्ञान में आने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों व जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसके लिए उर्वरक विक्रेता स्वयं जिम्मेदार होगें।

उन्होंने कृषकों से आव्हान किया कि यदि कोई उर्वरक विक्रेता टैगिंग या ओवर रेटिंग करता है तो सहकारिता (सहकारी समिति जिला सहायक निबन्धक मो0नं0-9412380994 व निजी उर्वरक विक्रेताओं के संबन्ध में शिकायत मो0 नं0-9504997660 एवं मो0नं0-9756475649 पर सूचित करें।

Releated Posts

कैंसर के इलाज में नई उम्मीद: भारत में लॉन्च हुई 2.15 लाख रुपये की टैनस्ट्राइव दवा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : RET जीन म्यूटेशन वाले मरीजों के लिए लक्षित उपचार, विशेषज्ञों ने बताया आधुनिक कैंसर…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

2027 के रण की तैयारी: भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, ओबीसी नेताओं को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

छह महीने बाद पंकज चौधरी ने घोषित की नई टीम उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और अनुकल्प मिश्रा समेत 8 पर FIR, ट्रस्ट ने खुद दर्ज कराया केस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एसआईटी रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू हुई पूछताछ…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top