• Home
  • अलीगढ
  • प्राथमिक विद्यालयों के विलय पर सदलपुर व हयातपुर हिंगोटिया में हुआ हंगामा
Image

प्राथमिक विद्यालयों के विलय पर सदलपुर व हयातपुर हिंगोटिया में हुआ हंगामा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, 12-7-2025

लोधा (अलीगढ़), 11 जुलाई 2025: परिषदीय विद्यालयों के विलय के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध अब तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय सदलपुर व प्राथमिक विद्यालय हयातपुर हिंगोटिया में अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों को जैसे ही जानकारी मिली कि सदलपुर विद्यालय का विलय हयातपुर हिंगोटिया में कर दिया गया है, तो वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने विद्यालय परिसर में पहुंचकर नारेबाजी की और शिक्षकों पर नाराजगी जताई।

सदलपुर विद्यालय में 53 बच्चों का नामांकन है, जिससे ग्रामीण आश्वस्त थे कि मानक के अनुसार यहां विलय नहीं होगा। मगर जब शिक्षकों ने उन्हें विलय की सूचना दी, तो महिला-पुरुष व बच्चों समेत भारी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। वहां विरोध प्रदर्शन के बाद वे हयातपुर हिंगोटिया स्कूल भी पहुंचे। वहां की अव्यवस्था देखकर उनका गुस्सा और भड़क गया।

अभिभावकों का आरोप है कि सरकार और विभाग “बेहतर स्कूल में विलय” के नाम पर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रहे हैं। बारिश के मौसम में दूरस्थ विद्यालय भेजना बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों के लिए जोखिम भरा होगा। बच्चों ने भी अपने पुराने स्कूल में पढ़ने की मांग को लेकर नारे लगाए।

प्रधानाध्यापक साधना वर्मा ने बताया कि सदलपुर में 53 और हयातपुर हिंगोटिया में 63 बच्चे पंजीकृत हैं, जो मानकों के अनुरूप हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराकर विलय को रोके जाने का प्रयास किया जाएगा। काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीण शांत हुए और लौट गए, लेकिन असंतोष अभी भी बरकरार है।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *