• Home
  • अलीगढ
  • नगौला में ब्राह्मण और यादव समाज के बीच जातीय संघर्ष के बाद प्रशासन सख्त
Image

नगौला में ब्राह्मण और यादव समाज के बीच जातीय संघर्ष के बाद प्रशासन सख्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, 12-7-2025

अलीगढ़, खैर
खैर क्षेत्र के नगौला गांव में ब्राह्मण और यादव समाज के बीच हुए जातीय टकराव के बाद प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार देर शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार और एसपी देहात अमृत जैन ने संयुक्त रूप से बैठक में गांव के दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों से बात की। बैठक में एसडीएम सुमित सिंह, सीओ वरुण कुमार सिंह और कोतवाली पुलिस के इंस्पेक्टर दुष्यंत तिवारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के वर्तमान और पूर्व प्रधानों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से स्पष्ट कहा कि अगर समय रहते विवाद न रोका गया, तो गांव का विकास रुक जाएगा और आपसी भाईचारा भी खत्म हो जाएगा। बच्चों और युवाओं को समझाने पर विशेष जोर दिया गया।

दरअसल, विवाद की शुरुआत आठ जुलाई को गांव की एक दुकान पर बच्चों के झगड़े से हुई थी, जो जल्द ही बड़ों के बीच हिंसक टकराव में बदल गई। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की। अगले ही दिन यानी बुधवार की रात, विवाद और बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति इतनी बिगड़ी कि गोलियां चल गईं, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले।

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों पक्षों पर सख्त कार्रवाई की है। यादव पक्ष की ओर से राजेश कुमार की तहरीर पर ब्राह्मण पक्ष के कान्हा गौतम, अंकित गौतम, मनीष गौतम, राहुल गौतम, हरिकेश गौतम, राजकुमार और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, ब्राह्मण पक्ष की ओर से सूरजनलाल गौतम की शिकायत पर चन्द्रपाल, राजेश, सर्वेश, आकाश और अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी कान्हा गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि गांव में शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ग्राम प्रधान के प्रति नाराजगी भी ग्रामीणों ने बैठक में खुलकर जाहिर की। प्रशासन लगातार गांव पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट मोड पर है।

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top