• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की दर्दनाक मौत
Image

अलीगढ़: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़ (गोरई), 12 जुलाई:
इगलास-गोरई मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार किसान की जान चली गई, जबकि उसका 10 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। घटना गोरई थाना क्षेत्र के शाहपुर ठठोई गांव के पास हुई, जहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद आरोपी वाहन चालक किसान महेश कुमार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। गंभीर रूप से घायल महेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के समय बाइक पर सवार उनका बेटा विष्णु खेत में जा गिरा, जहां पानी भरे होने के कारण उसे मामूली चोटें आईं।

बताया गया कि महेश कुमार सिंचाई के लिए डीजल लेने अपने बेटे के साथ निकले थे। जैसे ही वह खपरिया बंबा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Releated Posts

कैंसर के इलाज में नई उम्मीद: भारत में लॉन्च हुई 2.15 लाख रुपये की टैनस्ट्राइव दवा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : RET जीन म्यूटेशन वाले मरीजों के लिए लक्षित उपचार, विशेषज्ञों ने बताया आधुनिक कैंसर…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

2027 के रण की तैयारी: भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, ओबीसी नेताओं को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

छह महीने बाद पंकज चौधरी ने घोषित की नई टीम उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और अनुकल्प मिश्रा समेत 8 पर FIR, ट्रस्ट ने खुद दर्ज कराया केस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एसआईटी रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू हुई पूछताछ…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top