• Home
  • अलीगढ
  • भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान पर साढ़े छह लाख की ठगी का केस दर्ज
Image

भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान पर साढ़े छह लाख की ठगी का केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 14 जुलाई 2025

अलीगढ़। रोरावर पुलिस ने शनिवार देर रात एसएसपी के आदेश पर भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान और उनके पति आसिफ खान के खिलाफ साढ़े छह लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर एक महिला से नौकरी और सरकारी आवास दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने का आरोप है। पीड़िता ने पैसे वापस मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत भी की है।

मामला महुआखेड़ा की रहने वाली रिंकी देवी पत्नी पंकज कुमार का है। उन्होंने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि इशनपुर निवासी हसीना बेगम उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नेत्री रूबी आसिफ खान से मिलवाया। हसीना ने दावा किया कि रूबी कार्यकारिणी का गठन कर रही हैं और रिंकी को उसमें सदस्य बनाया जा रहा है। सदस्य बनने के बाद रूबी ने स्वास्थ्य विभाग में स्थायी नौकरी लगवाने का वादा किया और बदले में 2.70 लाख रुपये लिए।

कुछ समय बाद रूबी ने रिंकी से एक और व्यक्ति को नौकरी दिलवाने के लिए लाने को कहा। इस पर रिंकी ने अपने बहनोई से भी 2.70 लाख रुपये दिलवाए। इसके अलावा सरकारी आवास दिलाने के नाम पर रूबी और उनके पति ने एक लाख रुपये और ले लिए। इस तरह कुल 6.40 लाख रुपये की ठगी की गई।

जब नौकरी नहीं लगी तो रिंकी देवी ने पैसे वापस मांगे, जिस पर रूबी और उनके पति ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रिंकी का आरोप है कि पहले महुआखेड़ा थाने में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई, जिनके आदेश पर रोरावर थाने में केस दर्ज किया गया।

इस पूरे मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान ने सफाई दी है कि पार्टी के किसी भी मोर्चे में रूबी आसिफ खान नाम की कोई कार्यकर्ता नहीं है। वहीं, रोरावर के कार्यवाहक कोतवाल अवधेश कुमार का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रूबी आसिफ खान पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। उन्होंने अपने घर में हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर सुर्खियां बटोरी थीं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *