• Home
  • UP
  • कच्चा पापड़-पक्का पापड़: अलीगढ़ में खुल रहा अनोखा प्योर वेज रेस्टोरेंट
Image

कच्चा पापड़-पक्का पापड़: अलीगढ़ में खुल रहा अनोखा प्योर वेज रेस्टोरेंट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025

अलीगढ़, 15 जुलाई 2025: उत्तर भारतीय स्वाद और संस्कृति को समर्पित रेस्टोरेंट “कच्चा पापड़, पक्का पापड़ प्योर वेज रेस्टोरेंट” जल्द ही सेंटर पॉइंट, मैरिस रोड, सिटी सेंटर के सामने खुलने जा रहा है। यह अलीगढ़ का पहला पूर्णतः शाकाहारी एवं जैन फूड आधारित रेस्टोरेंट होगा, जिसमें लहसुन-प्याज मुक्त भोजन परोसा जाएगा।

संस्थापक अनिल कुमार जैन के अनुसार, यह रेस्टोरेंट केवल भोजन का स्थान नहीं, बल्कि भारतीयता, बोली-बानी और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। यहां पारंपरिक स्वाद को आधुनिक प्रस्तुति के साथ परोसा जाएगा। उन्होंने इसे स्वाद, संस्कृति और सौहार्द का संगम बताया।

ब्रांड मार्गदर्शक हिमांशु जैन ने बताया कि रेस्टोरेंट में शहर का पहला “स्विंग लॉन्ज” (झूला लॉन्ज) निर्मित किया गया है, जो प्रमुख आकर्षण होगा। वहीं प्रियंका जैन ने बताया कि यहां बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और कपल्स तक के लिए विशेष सिटिंग और समर्पित वातावरण तैयार किया गया है।

यहां नॉर्थ इंडियन, फास्ट फूड, चाइनीज डिशेज़ और मॉकटेल्स जैसी विविध श्रेणियों का समावेश किया गया है। श्रीमती कमलेश जैन ने बताया कि रेस्टोरेंट में किटी पार्टी और पारिवारिक आयोजनों के लिए भी विशेष सुविधा होगी।

ब्रांड टीम की सदस्याएं अंजली जैन और पूजा सोमानी ने बताया कि यह रेस्टोरेंट जल्द ही आम जनता के लिए खुलेगा। उद्घाटन अवसर पर गोविंद रावत, जीशान और शहर के अन्य प्रबुद्ध जन, पत्रकार एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ask ChatGPT

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top