• Home
  • UP
  • योगी सरकार में नगर पंचायत अध्यक्षों को जान का खतरा, मांगी सुरक्षा
Image

योगी सरकार में नगर पंचायत अध्यक्षों को जान का खतरा, मांगी सुरक्षा


कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ :
गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष एसोसिएशन के बैनर तले जनपद की विभिन्न नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं के अध्यक्षों ने कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन पंकज कुमार से मुलाकात की। अध्यक्षों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

अध्यक्षों का कहना था कि वे लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं और शासन के निर्देशों के तहत जनहित से जुड़े कार्यों को निष्पक्ष रूप से कराने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कार्यों में बाधा डालने के लिए कुछ असामाजिक तत्व उन्हें निशाना बना रहे हैं। इन तत्वों द्वारा आए दिन धमकियां दी जा रही हैं और हालात ऐसे बन गए हैं कि कई अध्यक्षों पर जानलेवा हमले तक हो चुके हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में जवां, बरौली और पिलखना नगर पंचायतों के अध्यक्षों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं, जिनके संबंध में संबंधित थानों में मुकदमे भी दर्ज हैं। ऐसे में सभी अध्यक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि वे बिना भय के जनसेवा कर सकें।

अध्यक्षों ने इस दौरान अन्य प्रशासनिक व क्षेत्रीय समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सहयोग नहीं मिल पा रहा है जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इस मौके पर बरौली अध्यक्ष मनोज सिंह, अतरौली के वीरेंद्र सिंह लोधी, बेसवां के राज सिंह, इगलास के कमलेश शर्मा, हरदुआगंज के राजेश यादव, छर्रा के यतेंद्र गुप्ता, जट्टारी के प्रदीप बंसल समेत कई अन्य अध्यक्ष मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं दी जाती, तब तक वे लगातार प्रशासन के समक्ष अपनी बात उठाते रहेंगे।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *