• Home
  • फर्रुखाबाद
  • पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी और दुष्कर्म का आरोपी मनु ढेर
Image

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी और दुष्कर्म का आरोपी मनु ढेर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:18 जुलाई 2025

फर्रुखाबाद, 18 जुलाई। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी और दुष्कर्म का आरोपी मनु ढेर हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने उसके गांव के पास पहुंची थी। हालांकि पुलिस ने जब उसे सरेंडर करने के लिये कहा तो उसने सीधे पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी सेल्फ-डिफेंस में फायरिंग की, जिससे मनु को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खटा गांव का मनु बच्ची का अपहरण कर रेप और हत्या के मामले में फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। गुरुवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप करने और फिर हत्या करने का आरोपी मनु खटा गांव के पास छिपा हुआ है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। यहां खटा गांव में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इनामी आरोपी मनु को घेर लिया। पुलिस ने मनु को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मनु को गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इनामी अपराधी को मृत घोषित कर दिया।

बच्ची से रेप के बाद की हत्या

बता दें कि मनु ने 27 जून अपनी बुआ के घर आई बच्ची का गांव के बाहर से अपहरण कर रेप किया था और उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी थी। बच्ची का शव 28 जून को मैनपुरी जिले के भोगांव कोतवाली के देवीपुर गांव के खेत में पाया गया था। एनकाउंटर में मारे गए मनु के खिलाफ पहले भी हत्या और अपहरण जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Releated Posts

हाईकोर्ट ने फर्रुखाबाद की एसपी को हिरासत में लेने का दिया आदेश, प्रशासनिक हलकों में हड़कंप

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते…

ByByHindustan Mirror News Oct 14, 2025

फर्रुखाबाद: शादी की रस्म के बाद दूल्हा गायब, दुल्हन ने किया विदाई से इंकार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 21अप्रैल: 2025, फर्रुखाबाद: शादी की रस्म के बाद दूल्हा गायब, दुल्हन ने किया विदाई से…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2025

नामकरण संस्कार में हादसा: सिलेंडर फटा, झोपड़ी जलकर राख

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 31 मार्च: फर्रुखाबाद जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के डिलारा गांव में एक नामकरण संस्कार…

ByByHindustan Mirror News Mar 31, 2025

फर्रुखाबाद में अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा का आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 30 मार्च: फर्रुखाबाद के सातनपुर मंडी में अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा का भव्य आयोजन…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top