• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़:अकराबाद को तहसील बनाने की माँग ने पकड़ा ज़ोर, हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Image

अलीगढ़:अकराबाद को तहसील बनाने की माँग ने पकड़ा ज़ोर, हजारों लोग सड़कों पर उतरे


हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:18जुलाई 2025

अलीगढ़ के अकराबाद कस्बे में तहसील बनाए जाने की माँग को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। हजारों की संख्या में ग्रामीण, युवा और छात्र सड़कों पर उतर आए। रैली के रूप में शुरू हुआ प्रदर्शन धीरे-धीरे जाम की स्थिति में तब्दील हो गया।

कस्बे से लेकर नेशनल हाईवे के नीचे तक सड़क पर बैठकर धरना दिया। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने एक सुर में अकराबाद को तहसील बनाने की पुरजोर माँग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी अलीगढ़ के नाम एक ज्ञापन कोतवाल को सौंपा। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से छर्रा को तहसील बनाए जाने की तैयारियों की खबरें सामने आने के बाद अकराबाद के लोगों में नाराज़गी है।

फिलहाल अलीगढ़ जिले में 5 तहसीलें और 7 विधानसभाएं सक्रिय हैं, लेकिन अकराबाद क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी माँग अब तेज़ होती जा रही है।

प्रदर्शन के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ का जोश देखने लायक था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अकराबाद क्षेत्र का भौगोलिक और जनसंख्या के हिसाब से तहसील बनना पूरी तरह से जायज है, और अब इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन शांति पूर्ण रहा, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि माँग नहीं मानी गई, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *