• Home
  • अलीगढ
  • स्वास्थ्य विभाग: तीन दिन में जवाब नहीं आया तो विधायक मुक्ता राजा शासन को लिखेंगी पत्र
Image

स्वास्थ्य विभाग: तीन दिन में जवाब नहीं आया तो विधायक मुक्ता राजा शासन को लिखेंगी पत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

अलीगढ़।
स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली से नाराज़ शहर विधायक मुक्ता राजा ने अधिकारियों को तीन दिन का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने 11 जुलाई को एडी हेल्थ डॉ. मोहन झा को पत्र लिखकर 12 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी थी। इन बिंदुओं में सरकारी अस्पतालों की सेवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता, हेल्थ एटीएम, एंबुलेंस, मशीनों की स्थिति, दवा खरीद, ब्लड बैंक और रेड क्रॉस सोसाइटी जैसी अहम जानकारियां शामिल थीं।

विधायक ने शनिवार को एडी हेल्थ को दोबारा पत्र भेजकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि समयसीमा समाप्त होने के बावजूद रिपोर्ट न मिलना जनप्रतिनिधियों की गरिमा और जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है। अगर आगामी तीन दिनों में मांगी गई जानकारी नहीं मिली, तो वह पूरे मामले को शासन स्तर पर उठाएंगी।

प्रभारी एडी हेल्थ डॉ. मोहन झा ने कहा कि रिपोर्ट लगभग तैयार है और अंतिम संकलन के बाद दो-तीन दिन में विधायक को भेज दी जाएगी। इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि स्वास्थ्य विभाग की ढिलाई पर अब जनप्रतिनिधि सख्त रुख अपना रहे हैं।

Releated Posts

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *