• Home
  • UP
  • अलीगढ़ बीएसए पर मान्यता के नाम पर चार लाख रुपये रिश्वत का आरोप
Image

अलीगढ़ बीएसए पर मान्यता के नाम पर चार लाख रुपये रिश्वत का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

बीएसए पर चार लाख की रिश्वत का आरोप, गौरव चौधरी ने पुलिस में दी तहरीर
छर्रा: प्ले ग्रुप संचालक का वीडियो वायरल, पुलिस रिसीविंग देने से कर रही इनकार

अलीगढ़ के छर्रा कस्बे में एक स्कूल संचालक गौरव चौधरी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. राकेश सिंह पर मान्यता के नाम पर चार लाख रुपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है। गौरव का कहना है कि उन्होंने “दी कल्याण एकेडमी” को आठवीं कक्षा तक उच्चीकृत कर मान्यता दिलाने के लिए मई में आवेदन किया था। बीएसए की ओर से उन्हें तीन लाख रुपये प्राइमरी तक और चार लाख रुपये जूनियर तक की मान्यता के लिए मांगे गए।

गौरव का आरोप है कि तय रकम देने के लिए उन्हें बीएसए कार्यालय बुलाया गया, जहां काली स्कॉर्पियो में बैठे एक व्यक्ति को चार लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बाद मान्यता न मिलने पर दोबारा संपर्क करने पर कहा गया कि एक लाख रुपये और लगेंगे। गौरव ने बताया कि उन्होंने यह राशि गोल्ड लोन लेकर दी थी।

मान्यता न मिलने और धोखाधड़ी की आशंका में गौरव ने छर्रा थाने में तहरीर दी, परंतु पुलिस ने रिसीविंग देने से इनकार कर दिया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पूरी घटना का खुलासा कर रहे हैं।

उधर, बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “मेरी उक्त व्यक्ति से कभी मुलाकात नहीं हुई। यह आरोप तब लगाए गए हैं जब स्कूल पर जुर्माना लगाया गया।” विभाग ने हाल ही में गौरव चौधरी के स्कूल सहित 29 स्कूलों को बिना मान्यता संचालित करने पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इस पूरे प्रकरण ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 16-3-2026

1. एएमयू शिक्षक को जल संरक्षण उपकरण के लिए पेटेंट अलीगढ़: Aligarh Muslim University के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षण से आगजनी पर प्रभावी नियंत्रण: दमकल विभाग की तत्परता से मिल रही राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीमित संसाधनों में भी 24 घंटे मुस्तैद अग्निशमन टीमें अलीगढ़, 16 मार्च 2026। जिले में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति की सख्ती: विकास कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

गैस आपूर्ति, बिजली बिल और निकाय व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस सभापति कुंवर महाराज सिंह बोले— जनहित योजनाओं में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

PNG और LPG दोनों कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं से LPG सरेंडर करने की अपील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऊर्जा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार का नया कदम नई दिल्ली। 14…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top