• Home
  • UP
  • पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, 3 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज
Image

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, 3 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

अलीगढ़। थाना सासनी गेट क्षेत्र के भगत सिंह पार्क के पास स्थित आवास विकास कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सूरज प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो लोधी विहार की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सूरज स्व. साहब सिंह का बेटा था और अपनी मां व मंदबुद्धि भाई के साथ पला रोड स्थित ताऊ के घर पर रहता था।

परिजनों ने बताया कि सूरज की तीन महीने पहले कासगंज के विर्सोली गांव निवासी शिवानी से कोर्ट मैरिज हुई थी। रविवार को सूरज साप्ताहिक अवकाश पर घर पर था। इसी दिन दोपहर लगभग 4 बजे उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। नाराज़ होकर वह अपने पुराने मकान, आवास विकास कॉलोनी स्थित घर चला गया।

शाम को ताऊ रूप किशोर की बेटी का बेटा उसे बुलाने वहां गया, लेकिन दरवाजा बंद था और सूरज का मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। शंका होने पर पड़ोसी के मकान की छत से अंदर झांककर देखा गया, तो सूरज छत के कुंदे से फांसी पर लटका मिला। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर सासनी गेट थाना प्रभारी पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ पहुंचे। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Releated Posts

पैटर्न और डिजिटल फुटप्रिंट से खुल रहे राज, NEET पेपर लीक जांच में CBI को मिले बड़े सुराग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुणे से सीकर तक फैला पेपर लीक नेटवर्क NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

प्यार, साजिश और 1.30 करोड़ की डकैती: कारोबारी की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: तीन दिन में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुई करीब…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

IIT कानपुर की अनोखी विदाई: दूल्हा-दुल्हन बने छात्र, B.Tech नोट्स से जला हवनकुंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 32 साल पुरानी परंपरा ने फिर बटोरी सुर्खियां Indian Institute of Technology Kanpur में एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top