• Home
  • UP
  • अलीगढ़-कासगंज मार्ग पर बस और ट्रोले की टक्कर, एक की मौत, कई घायल
Image

अलीगढ़-कासगंज मार्ग पर बस और ट्रोले की टक्कर, एक की मौत, कई घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 22 जुलाई 2025:
जनपद अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र स्थित औसाफली-पिलखना मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें अलीगढ़ से कासगंज जा रही प्राइवेट बस और एक तेज रफ्तार ट्रोले की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में क़स्बा कौड़ियागंज निवासी प्रेम सिंह लोधी (निवासी नगला रामपुर) की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से अलीगढ़ के जे.एन. मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल भिजवाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार एवं एसडीएम कोल महिमा सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। प्रशासन ने दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस मार्ग पर ओवरस्पीड और भारी वाहनों की निगरानी हेतु ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

प्रशासन ने मृतक के परिजनों को उचित सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Releated Posts

अब गोपालजी राव की निगरानी में हो रही राम मंदिर दान की गिनती, CCTV से हर पल पर नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दान चोरी विवाद के बीच ट्रस्ट ने बढ़ाई पारदर्शिता, वीडियोग्राफी और बैंक अधिकारियों की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, अब आगे क्या होगा?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा,…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top