• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू राइडिंग क्लब का समर कैंप संपन्न
Image

एएमयू राइडिंग क्लब का समर कैंप संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:22 जुलाई 2025

अलीगढ़, 21 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राइडिंग क्लब द्वारा आयोजित एक माह का समर कैंप समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 22 प्रतिभागियों ने घुड़सवारी के मूलभूत नियमों एवं तकनीकी पहलुओं को सीखा और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

समारोह के मुख्य अतिथि एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने छात्र जीवन में कौशल विकास के महत्व पर बल देते हुए घुड़सवारी को एक ऐसा उपयोगी अभ्यास बताया, जो अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उन्होंने सभी नवोदित सवारों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि, जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहम्मद हबीब रजा ने शारीरिक फिटनेस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि घुड़सवारी न केवल शरीर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

विशेष अतिथि क्षय रोग विभाग के अध्यक्षक प्रो. मोहम्मद शमीम ने इस प्रकार की गतिविधियों को व्यक्तिगत विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने कहा कि घुड़सवारी भय पर नियंत्रण पाने, साहस और आत्मसंयम विकसित करने में सहायक होती है।

एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. एस. अमजद अली रिजवी ने प्रतिभागियों की सराहना की और छात्रों से राइडिंग क्लब की गतिविधियों में अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने क्लब की 136 वर्षों की गौरवशाली विरासत को भी साझा किया।

राइडिंग क्लब के अध्यक्ष प्रो. वासिफ मोहम्मद अली ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि कैप्टन मोहम्मद उमैर खान ने क्लब की राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और कोच के मार्गदर्शन तथा समर्पण के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का समापन कोच इमरान खान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *