• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू स्विमिंग कैंप: एसएसपी संजीव सुमन ने नवोदित तैराकों की सराहना की
Image

एएमयू स्विमिंग कैंप: एसएसपी संजीव सुमन ने नवोदित तैराकों की सराहना की

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:22 जुलाई 2025

एएमयू समर स्विमिंग कैंप का भव्य समापनः एसएसपी संजीव सुमन ने नवोदित तैराकों की सराहना की

अलीगढ़, 21 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के प्रतिष्ठित कवर्ड स्विमिंग पूल में आयोजित एक महीने लंबे समर स्विमिंग कैंप का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। 3 जून से प्रारंभ हुए इस शिविर में एएमयू और अलीगढ़ जनपद के 30 से अधिक स्कूलों के 100 से अधिक नवोदित तैराकों ने भाग लिया, जिनमें 43 बालिकाएं भी शामिल थीं।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन (आईपीएस) ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके प्रयासों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एक सशक्त समाज की नींव होता है। तैराकी एक ऐसा खेल है जो न केवल शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाता है बल्कि मानसिक अनुशासन भी विकसित करता है।

संजीव सुमन ने स्वीमिंग कैम्प की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक सहभागिता और युवाओं के सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। बालिकाओं की उल्लेखनीय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर रही हैं। तैराकी में उनकी सक्रिय भागीदारी आत्मविश्वास, दृढ़ता और फिटनेस को बढ़ावा देती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रोफेसर सैयद अमजद अली रिजवी ने की। उन्होंने कहा कि यह शिविर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ शहर भर के स्कूली बच्चों के लिए खेल प्रशिक्षण का एक विशेष मंच बना।

इससे पूर्व, स्विमिंग क्लब के अध्यक्ष डॉ. फारूक अहमद डार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन मजहरुल कमर ने किया।

शिविर के सफल संचालन में वरिष्ठ स्विमिंग कोच मोहम्मद मंसूर, प्रशिक्षक सुहैल फारूकी एवं मोहम्मद शोएब, तथा महिला प्रशिक्षिका सीमा के प्रयासों की सराहना की गई।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top