• Home
  • अलीगढ
  • लखनऊ: श्रद्धेय बाबूजी की स्मृतियों को मिलेगा भव्य स्वरूप: नरौरा में बनेगा स्मारक
Image

लखनऊ: श्रद्धेय बाबूजी की स्मृतियों को मिलेगा भव्य स्वरूप: नरौरा में बनेगा स्मारक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

लखनऊ, 23 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राजनीति के प्रमुख स्तंभ रहे श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की स्मृतियों को अब एक भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है। आज लखनऊ स्थित लोक भवन में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार संदीप सिंह संजू भैया की अध्यक्षता में, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद बुलंदशहर के नरौरा स्थित बाबूजी के समाधि स्थल पर एक भव्य स्मारक निर्माण को लेकर अहम निर्णय लिया गया।

यह स्मारक केवल एक भौतिक संरचना न होकर, राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक विरासत और जनसेवा के मूल्यों का जीवंत प्रतीक बनेगा। श्रद्धेय कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और हिंदुत्व के मूलभूत सिद्धांतों से प्रेरित रहा है। ऐसे में यह स्मारक उनके विचारों, संघर्षों और सेवाभाव का स्थायी स्मरण होगा।

प्रस्तावित स्मारक में संग्रहालय, ध्यान केंद्र, पुस्तकालय तथा उनके जीवन और योगदान को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी शामिल की जाएगी। यह स्थल न केवल पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि नई पीढ़ी को सेवा, संकल्प और संस्कार की प्रेरणा भी देगा।

मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न हो। यह पहल उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

श्रद्धेय बाबूजी का यह स्मृति स्थल आने वाले वर्षों में राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के प्रतीक के रूप में जाना जाएगा।

Releated Posts

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

22 जून को अलीगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की दे सकते हैं सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आरएमपीएसयू, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां…

ByByHindustan Mirror News Jun 20, 2026

प्राकृतिक खेती से मिट्टी, जल और मानव स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है: विशेषज्ञ

नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत किसान मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को जैविक एवं गौ-आधारित खेती…

ByByHindustan Mirror News Jun 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top